बाइक और चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की। गंगनहर कोतवाली को आनंद कुमार, निवासी मीरपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार को पनियाला हाईवे पर निर्माणाधीन जगह से सरिया चोरी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने चोरी में मोहित, निवासी शास्त्री नगर कोतवाली गंगनहर को बाइक और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धनपाल और हेड कांस्टेबल अमित शर्मा और यूनुस बेग शामिल रहे।
