प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की। गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम को सिकरौढा गांव के एक बाग में गोकशी की सूचना मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस टीम की कार्रवाई को देखते हुए गोकशी कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोचने के साथ 210 किलो प्रतिबंधित मांस और काटने के उपकरणों को बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम मुमताज निवासी सिकरोढ़ा बताया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
