कोटद्वार से दिल्ली के लिए एसी बसों के संचालन की मांग
कोटद्वार। कोटद्वार स्थित भारत इलेक्ट्रानिक्स लि. कर्मचारी संगठन ने कोटद्वार से दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन आरंभ करने की मांग की है। इस संबध में संगठन के महासचिव प्रदीप बडोला की ओर से प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है। यहां से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आवागमन करते हैं। कहा कि पूर्व में कोटद्वार से दिल्ली के लिए ए सी बसों का संचालन होता था, जो वर्तमान मे बंद है। इस कारण भीषण गर्मी में सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कोटद्वार से दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन आरंभ किया जाना चाहिए।
