छात्रवृत्ति: 36 का जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
रुद्रपुर। शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में गुरुवार को मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत दो दिवसीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी भाष्करानंद पांडेय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल राउंड में न्याय पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर वर्गवार प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छह प्रतियोगिताओं में अंकों के आधार पर 36 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। निर्णायकों में संतोष टम्टा, अशोक चौहान, कृति प्रसाद, परमजीत सिंह, मिनती विश्वास, अवतार सिंह, बृजेश दुबे, अंकित कुमार आदि शामिल रहे।
