बीडीओ को पालिका के ईओ का चार्ज

चम्पावत। लोहाघाट पालिका में ईओ का चार्ज लोहाघाट के बीडीओ अशोक अधिकारी को दिया गया है। डीएम ने वर्तमान ईओ के अधिकतर छुट्टी पर रहने के चलते इसके आादेश जारी किए हैं। पालिकाअध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि वर्तमान ईओ प्रियंका रैंक्वाल अधिकतर छुट्टी पर रहने और चिकित्सा अवकाश के कारण लोहाघाट नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिस कारण साफ-सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। वर्मा ने बताया ईओ ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से 6 महीने की छुट्टी में जाने का मैसेज भी भेजा है। इस बात की जानकारी उन्होंने डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी को दी। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट ब्लॉक के बीडीओ अधिकारी को ईओ का अतिरिक्त चार्ज संभालने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *