शारदा नहर में कूदी नाबालिग, बचाया

चम्पावत। अज्ञात कारणों के चलते बनबसा निवासी एक नाबालिग छात्रा ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर ने समय रहते नाबालिक को डूबने से बचा लिया। मीना बाजार निवासी एक नाबालिग छात्रा ने अज्ञात कारणों से शारदा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोताखोर टीम ने शहर से सुरक्षित निकाल छात्रा बचा लिया। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि नाबालिग को इलाज के लिए खटीमा निजी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक नहर में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *