चुघ ने डीएम से मिलकर रुद्रपुर की विभिन्न समस्याएं बताईं

रुद्रपुर। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने जिलाधिकारी उदय राज सिंह से मुलाकात की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जिला मुख्यालय में ड्रेनेज की उचित व्यवस्था नहीं है। किच्छा मार्ग पर पिछले वर्षों से कूड़े का ढेर जमा होने से लोगों को परेशानियों के साथ संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। नगर के मुख्य मार्गो के दोनों सर्विस लेन न होने के कारण लोगों को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने किच्छा, काशीपुर, नैनीताल व बिलासपुर, किच्छा बाईपास व काशीपुर बाईपास मार्ग में सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण कराने की मांग की। शहर में सीवर लाइन बिछाए जाने तथा जी-20 सम्मेलन के दौरान अतिक्रमण के दायरे में आने के चलते हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास की मांग भी डीएम के समक्ष उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *