80 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन पकड़े

चमोली। थाना पुलिस जोशीमठ ने मुखबिर की सूचना पर टैक्सी स्टैंड के निकट के मोहल्ले में कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनसे प्राप्त 700 लीटर लाहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। थाना एसआई संजय सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को कुछ समय से नगर में कच्ची शराब के कारोबार की सूचना मिल रही थी बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर जोशीमठ के दो मकानों के आंगन से 80 ली. कच्ची शराब, 700 ली. लाहन व नगद 2लाख 33 हजार रुपये और कच्ची शराब बनाने के उपकरण समेत एक महिला व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए तीनों लोग नेपाल मूल के हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रेम सिंह बोरा उम्र 62, रेखा देवी उम्र 50 और गन बहादुर उर्फ किशोर उम्र 55 निवासीगण नेपाल हैं। एसआई संजय सिंह ने बताया कि टीम में उनके साथ आरक्षी अरुण गैरोला, आरक्षी हरीश कांडपाल, आरक्षी मनोज बिष्ट, आरक्षी अवतार रावत, आरक्षी देवेंद्र सिंह राणा, महिला आरक्षी निर्मला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *