भोले महाराज के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में भोले महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को पेड़ों का हमारे जीवन में महत्व को समझाया। वहीं पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण की उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें अनन्य जुनेजा प्रथम, सुचिता बिष्ट द्वितीय व दिव्वासी तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में सुजाता मैठाणी, निवेदिता व मीनाक्षी रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पंवार व सुनील बमराड़ा ने किया। इस दौरान स्कूल में भोजनमाताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक महेश गिरि ने हंस फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उधर, मॉडल जूनियर हाईस्कूल सल्डा विकास खंड कोट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओलना कल्जीखाल में भी भोले महाराज के जन्म दिवस पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रोशन डोगरा, सुदर्शन पुंडीर, सुषमा रावत, अंजना कोठियाल, यशंवती राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *