अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नारायणबगड़ विकासखंड में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को वीर सेनानी संगठन एवं पूर्व सैनिकों के द्वारा 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सिमली निवासी सतीश चंद्र सती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इसके अलावा अन्य शहीदों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी,प्रेम सिंह,दयाल सिंह तडाकी,त्रिलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।।
