असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की बैठक

चम्पावत। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में कैंटीन सुविधा दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। सैनिक विश्राम गृह में रिटायर्ड सूबेदार मेजर रमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम चौबे और अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्हें गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधीन रखा गया है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दोहरे कमान को समाप्त कर केवल रक्षा मंत्रालय के अधीन रखने की मांग की। उन्होंने चम्पावत में खुलने वाली सीएसडी कैंटीन में शामिल करने की मांग रखी। अध्यक्ष चौबे ने बल की ओर से पूर्व सैनिकों, आश्रितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से संगठन में जुड़ने का आवाह्न किया। यहां नवीन चंद्र पाटनी, विक्रम सिंह, एनबी चौबे, सुरेश चंद्र चौबे, राम सिंह, महेश सिंह, एनबी जोशी, देव सिंह अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *