दो विभिन्न दर्दनाक हादसों में 6 घायल, दो की हालत गम्भीर

देहरादून

शनिवार का दिन हादसो का दिन साबित हो रहा है। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर रायवाला के समीप आज सुबह तडक़े दो अलग-अलग सडक़ हादसों में 6 लोग घायल हो गए। पहली घटना अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप की है जहां देहरादून से कोटद्वार जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक कुत्ते को बचाने के चक्कर में चोटिल हो गए। एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी घटना रायवाला थाने के समीप विक्रम स्टैंड की है यहां हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार में दो विक्रमो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्रम पलट गया और चालक उस में फंसा रह गया आसपास खड़े अन्य विक्रम चालकों ने उसे बाहर निकाला। हादसे में दोनों विक्रम चालक घायल हो गए। कार में सवार दो युवक भी घायल हो गए। एक विक्रम चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी छह घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *