चम्पावत में सात ग्रामीण सड़कें बंद हुई
चम्पावत। बारिश की वजह से चम्पावत जिले की सात ग्रामीण सड़कें बंद चल रही है। इस वजह से यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वाहन नहीं चलने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। चम्पावत जिले में बारिश से सात ग्रामीण सड़कों में वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे इन सड़कों से जुड़े ग्रामीणों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक लोनिवि चम्पावत की मंच-नीड़ सड़क बंद चल रही है। पीएमजीएसवाई चम्पावत की जैगांव-जैतोली, धौन-दियूरी-बजौन, खटोली मल्ली-वैला व चमदेवल-निडिल सड़क में वाहनों की आवाजाही ठप है। जबकि एनपीसीसी चम्पावत की अमोड़ी छतकोट-घुरचुम पाली और धौन-बडोली सड़क में मलबा आने से बंद है।
