सीओ ने किया अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण
चम्पावत। अग्निशमन केंद्र का सीओ अविनाश वर्मा ने मंगलवार को अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां शास्त्रों व तमाम उपकरणों, सरकारी अभिलेखों की गहनता से जांच की। अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के निर्देश में सीओ ने मंगलवार को फायर केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी की टीम ने फॉलिन कर सीओ को सलामी दी। सीओ ने बताया कि स्टेशन परिसर, बैरिक वाहन, मशीन उपकरण, प्रशासनिक भवन, भोजनालय और सरकारी अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। यहां एलएफएम विरेंद्र मौर्या, भूपेंद्र सिंह, राजू कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, चंद्रशेखर, कृष्ण सिंह, रामदरस आदि रहे।
