सीवर लाइन न होने से सरकारी कर्मचारी हुए परेशान

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुल्ड आवास में निवास कर रहे कर्मचारियों ने सीवर लाइन की समस्या और छतों में टंकियों के निर्माण को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया है। डीएम रीना जोशी ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। विकास भवन के समीप पुल्ड आवास में रह रहे कर्मियों ने समस्याओं को लेकर डीएम को पत्र दिया। कर्मियों ने कहा कि सरकारी कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं बिछी हुई है। शौचालय के लिए गढ्डे बनाए गए हैं जिससे काफी दुर्गंध आती है। पिछले दिन एक तीन वर्षीय बालिका शौचालय के बने गड्ढे में गिर गई थी। आए दिन जानवर बनाए गए गड्ढों में गिर जाते हैं। छतों में टंकिया नहीं है, जिससे पानी के स्टोरेज की समस्या बनी रहती है। कर्मियों ने डीएम से लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वंदना भट्ट, कैलाश चंद्र जोशी,दिनेश चंद्र उप्रेती,प्रभाकर, निर्मला जोशी,चित्रा रावत,कविंद्र सिंह,मंजू रावल,श्याम सिंह,राजेंद्र पाल,राधिका कन्याल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *