शहीद केसरी चंद को जयंती पर दी श्रद्धांजलि 

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद की जयंती पर जौनसार बावर में लोगों ने शहीद की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मागटी पोखरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वीर शहीद केसरी चंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत सीनियर वर्ग में तुषार, कशिश, आर्यन राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग में कृतिका जोशी, आदित्य खन्ना व अंशुल क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। केसरी चंद स्मारक समिति ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजीव चौहान, शमशेर परमार, गोपाल, दीनदयाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, रामताल गार्डन स्थित शहीद की प्रतिमा पर समिति के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल चकराता द्वारा भी चकराता बाजार में शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गंभीर चौहान, केशर सिंह, रघुवीर दास, विकास शर्मा, सपना, मंजू, राखी, पूजा तोमर, निशिता जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, सचिव अमित अरोड़ा, अंकित मोहल, सह सचिव प्रदीप जोशी, दिनेश चांदना, प्रताप चौहान, नैन सिंह राणा, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *