पिथौरागढ़ में 7 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण

पिथौरागढ़। जनपद के सात राजस्व निरीक्षक,रजिस्ट्रार कानूनगो,राजस्व उपनिरीक्षक,राजस्व सेवकों के स्थानांतरण आदेश जारी हो गई है। प्रशासन ने 20 दिनों के भीतर तीन बार पटवारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। जिला प्रशासन में 7 पटवारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। राजस्व उप निरीक्षक योगिता जोशी को सिलिंग के साथ तहसील कार्यालय अटैच व हिमाद्रि जोशी को पिथौरागढ़ तहसील से क्वीतड भेज दिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक अनंतश्री को पिथौरागढ़ तहसील से सुकौली,विजय पंत को तहसील पिथौरागढ़ से मडसौन के साथ शिलिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चमाली के राजस्व उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को मडमानले के साथ बंदा पट्टी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक देवराज सिंह को चमाली के साथ पुरान पट्टी की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील पिथौरागढ़ के राजस्व सेवक चंद्र कुमार को राजस्व उप निरीक्षक थरकोट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *