रोडवेज यूनियन कार्यालय पर कब्जे के प्रयास का आरोप

 

काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने परिवहन निगम में स्थापित यूनियन दफ्तर पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा। कहा काशीपुर डिपो में कई साल से एक चालक तैनात है। जो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। 21 सितंबर 2021 को उन्होंने यूनियन से अपना त्यागपत्र दे दिया था। चार मार्च की सुबह काशीपुर बस स्टेशन पर स्थापित यूनियन कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर यूनियन का नाम लिखा था। इस पर चालक ने प्रभारी सहायक महाप्रबंधक की मिलीभगत से उसे रंगवाकर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। आरोपी चालक के पद पर कार्यरत है। लेकिन, उससे वाहन चालक का कार्य नहीं लिया जा रहा है। आरोपी चालक ने अपने साथ दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बस स्टेशन पर रखा है। जो स्टेशन पर अवैध रूप से संचालित चाय की दुकानों और अन्य खोखों से उगाही करते हैं। उन्होंने कार्यालय के बाद पुन: यूनियन के नाम लिखवाने और चालक के खिलाफ कार्रवाई कर प्रभारी सहायक महाप्रबंधक का स्थानांतरण मंडल से बाहर करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *