पिथौरागढ़। नगर में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आगामी तीन अगस्त को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि को पंचायत सभागर में सुबह 11बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने को कहा है।