मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने बनाया चंद्रयान-3 पर आधारित रोवर

पिथौरागढ़। नगर के एंचोली स्थित मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान-3 पर आधारित रोवर बनाया है। विद्यालय की चेयरपर्सन रचना जोशी और निदेशक रुद्राक्ष जोशी ने बताया कि विद्यालय में इन दिनों एस्ट्रोपाठशाला के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि एस्ट्रोपाठशाला एक स्टार्टअप कंपनी एस्ट्रोवर्स की ओर से विकसित अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम है, जो बच्चों को विविध प्रयोगात्मक कार्यशालाओं के माध्यम से विज्ञान या अंतरिक्ष के क्षेत्र के लिए प्रेरित करता है। कहा कि वर्कशॉप के पहले चरण में बच्चों ने रोवर के स्ट्रक्चर को डिजाइन किया और उसमें मोटर्स और पहियों को असेंबल किया। अगले वर्कशॉप में बच्चे इसका सर्किट डिजाइन करेंगे और इसमें कैमरा और रोबोटिक हाथ से कनेक्ट करना सीखेंगे। ये वाईफाई से कनेक्ट होकर मोबाइल से ऑपरेट होगा। कहा कि यह रोवर किसी भी तरह से जमीन पर चल सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली एस्ट्रोपाठशाला की वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को सेटेलाइट मेकिंग एंड राकेट मेकिंग जैसी तकनीक के बारे में भी बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *