किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के निधन पर शोक
चमोली। भाजपा के जिला किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत ग्राम हरमनी की चमोली में करंट हादसे में मृत्यु पर गैरसैंण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया। इनमें मार्चा जिला अध्यक्ष दिनेश गौड़, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा पंवार, महावीर रावत, मंगल नारायण, दिनेश पुरोहित, कुंवर पंवार आदि थे।
