बारिश से कर्णप्रयाग में ग्रामीण सड़कों की हालात खराब

चमोली। लगातार हो रही बारिश से विकासखंड में ग्रामीण सड़कों की हालात खराब हो गई है। शुक्रवार की रात्रि की बारिश से जयकंडी-मैखुरा रोड सेरागाड़ में मलबा आने से बंद हो गई। वहीं लंगासू-चमाली-मैखुरा भी कई जगह बंद बताई जा रही है। शनिवार सुबह नैनीताल हाईवे सिमली के पास पुल पर मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे आधा घंटे में वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं नौटी रोड पर भी जगह जगह मलबा से मार्ग खतरनाक बना हुआ है। जबकि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर बारिश से कई भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *