डीएम हर सोमवार सुनेंगे जनता की समस्या

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जन संवाद एवं जन समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिले में हर सोमवार को सुबह 10 बजे 12 बजे तक जनता मिलन एवं जनता दरवार कार्यक्रम आयोजित होगा। एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 जुलाई को पहला जनता मिलन/जनता दरवार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी नियत तिथि एवं स्थान में स्वयं उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *