चमोली जिले में 34 लिंक मार्ग बंद
चमोली। मानसून सीजन पर संभावित आपदा मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने और उपकरणों की कार्यशीलता एवं पुलिस द्वारा राहत कार्य चलाने हेतु बनाये जाने वाली टीम को सक्रिय रहने के आदेश दिए हैं ।
वर्षा और सड़कों पर मलबा आने से सड़कों के अवरुद्ध रहने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। जिले में 34 राजकीय,ग्रामीण और लिंक मार्ग अवरुद्ध रहे । आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर मलबा आने से पोखरी कर्णप्रयाग मार्ग बाधित हो गया है। मशीनों द्वारा सड़क सुचारु करने का कार्य जारी है। उधर नीती मलारी हाईवे जुम्मा में पुल टूटने से बुधवार को भी अवरुद्ध रहा । यहां पर वैकल्पिक पुल बनाने का कार्य जारी है ।
