चमोली में मास्टर प्लान के तहत होगा चेक डैमों का निर्माण

चमोली। जिले में जल संवर्द्धन को बढ़ाने के लिए चेक डैम निर्माण हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को क्लक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जल संग्रहण के लिए मास्टर प्लान के तहत चेक डैम बनाए जाए। जिलाधिकारी ने वन एवं सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि चेक डैम बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने हेतु जल निगम, जल संस्थान, कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं अन्य अंतिम उपयोगकर्ता विभागों से उनकी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पूरी जानकारी ली जाए। चेक डैम बनाने के लिए प्रस्तावित योजनाओं की अच्छे से मैपिंग की जाए। ताकि डुप्लीकेशी न हो। जिले में प्रत्येक संभावित क्षेत्रों को विशेषज्ञों से चिन्हित कराते हुए इसका जीआईएस सर्वेक्षण के साथ एक विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। ताकि चेक डैम बनाने से अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, डीएफओ इन्द्र सिंह नेगी, डीएफओ वीवी मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *