सोना 120 और चांदी 325 रुपये सस्ती

मुंबई  ।

वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के दाम गिरने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 325 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.31 प्रतिशत गिरकर 1855.76 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.33 प्रतिशत टूटकर 1857 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.71 प्रतिशत लुढ़ककर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 120 रुपये गिरकर 49095 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 145 रुपये फिसलकर 49063 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी भी 325 रुपये सस्ती होकर 66640 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 305 रुपये उतरकर 66748 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *