ढाई घंटे बाधित रहा पौड़ी-श्रीनगर हाईवे

पौड़ी। जिले में मूसलाधार बारिश से मंगलवार को जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। बारिश से पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर मल्ली गांव के पास मलबा आने से ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे यहां पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगो को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से प्रशासन ने यातायात बहाल किया। मंगलवार को सुबह से ही पौड़ी में झमाझम बारिश के कारण जन- जीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पौड़ी-श्रीनगर हाइवे पर सुबह मल्ली गांव के पास बारिश से मलबा सड़क पर आ गया। जिस वजह से करीब ढाई घंटे हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। एनएच के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबे को मार्ग से हटाया। इसके वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलने पर डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अफसरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली के अनुसार मंगलवार को जिले के 37 मोटर मार्ग बंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *