पौड़ी में सत्यापन को लेकर गुरिल्लों का प्रदर्शन

पौड़ी। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के बैनर तले पौड़ी में गुरिल्ला संगठन एकजुट हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि गुरिल्लों द्वारा लंबे समय से उनका समायोजन करने की मांग उठाई जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि सरकार शीघ्र ही सत्यापन से वंचित गुरिल्लों का सत्यापन करना भी शुरू करे। जिससे कि गुरिल्लों को उनके अधिकार मिल सकें।
बैठक में उन्होंने सभी गुरिल्लों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद गुरिल्लाओं ने रैली निकालते हुए डीएम कार्यालय में डीएम के माध्यम से प्रदेश के सीएम, देश के गृहमंत्री, देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि सरकार देश की सीमाओं से आंतकियों के घुसने की बात तो करती है लेकिन इसे रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है। कहा कि गुरिल्ला सीमा सुरक्षा प्रणाली ही इस घुसपैठ पर रोक लगा सकती है। उन्होंने ज्ञापन भेजते हुए गुरिल्लों की समस्याओं का समाधान करने , सत्यापन से वंचित गुरिल्लों का सत्यापन करने , सीएम द्वारा जारी शासनादेशों व समय समय पर लिए गये निर्णयों पर कार्यवाई की मांग उठाई। इस दौरान गुरिल्लाओं को 11जुलाई को श्रीनगर, 12 जुलाई को घनसाली,13 जुलाई को न्यू टिहरी में गुरिल्ला रथयात्रा के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मान सिंह, कुंदन सिंह, रवींद्र पटवाल, संतलाल, एपी सुंदरियाल मधुरमा रावत, सावित्री रावत, गुड्डी, शकुंतला, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *