पौधरोपण कर उठाएंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 जुलाई को एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली हेतु अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत मोर्चा से जुड़े हुए सभी कर्मचारी एक-एक पौधा लगाते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि मोर्चा पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहा है। लेकिन सरकार उनकी जायज मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि नई पेंशन योजना लागू होने के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ है। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा है। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को 500 से लेकर 1 हजार तक पेंशन मिल रही है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 12 जुलाई को सभी कर्मचारी एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली अभियान के तहत एक-एक पौधा लगाते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे।
