पीजी कॉलेज थलीसैंण में प्रवेश शुरू
पौड़ी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में सोमवार से समर्थ पोर्टल के जरिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश के समय विभिन्न विषयों की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी गई। सोमवार को बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल के निर्देशन में वरियता क्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। प्रवेश लेने आए छात्र-छात्राओं को माइनर इलेक्टिव और वोकेशनल विषयों के बारे में भी बताया गया। बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश संयोजक डॉ विकास प्रताप सिंह, सदस्य डॉ मीनू बुटोला, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य और बीएससी के संयोजक डॉ छाया सिंह, सदस्य डॉ दुदुन मेहता, डॉ विक्रम रौतेला, डॉ विनोद कुमार ने नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। प्रवेश को लेकर सभी आवश्यक दस्तावेज़ के बारे में भी बताया गया।
