129 लोग कोरोना संक्रमित मिले

रुद्रपुर।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीन दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद मंगलवार को मरीजों की संख्या कम रही। जिले में 129 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
मंगलवार देर शाम आई संक्रमितों की रिपोर्ट में कुल 129 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें रुद्रपुर में 31 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। किच्छा में 21 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। काशीपुर में 13 कोरोना संक्रमित निकले हैं। जबकि खटीमा में 30 संक्रमित पाए गए हैं। सितारगंज में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि गदरपुर में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि बाजपुर में 07 संक्रमित मरीज मिले हैं। खटीमा में 30 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा जसपुर में चार कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। इसके साथ ही जिले से 2401 लोगों की सैंपलिंग भी की गई है। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अब चरम पर है। इसको अभी रोकथाम करने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। सभी मास्क लगाकर रखे और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *