डीजे संचालक का 5हजार का चालान काटा

पिथौरागढ़। जाजरदेवल में पुलिस ने निर्धारित समय बाद भी डीजे संचालित करने पर एक संचालक का पांच हजार का चालान काटा है। पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि क्षेत्र में रात 12बजे भी डीजे संचालित किया जा रहा है। इससे आमजन को दिक्कत हो रही है। थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जाखनी निवासी डीजे संचालक नंदन सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 83 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *