पिथौरागढ़। जनपद में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर मजदूर, फड़-फेरी, रेड़ी-ठेले लगाने वाले 30 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी बाहरी लोगों से अनिवार्य तौर पर सत्यापन कराने को कहा है।