1 मई को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक-कर्मचारी
रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक-कर्मचारी दिल्ली संसद कूद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी ने तैयारियां कर ली है। जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तिलवाड़ा आदि स्थानों पर बैनर लगाने का कार्यक्रम शुरू किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस आंदोलन में शामिल हो सके। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अगस्त्यमुनि अध्यक्ष गिरिजेश सेमवाल, विनय सजवाण, विनोद बर्त्वाल, अमरीक सिंह कठैत आदि ने पोस्टर लगाने का अभियान शुरू किया।
