स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर जीप सीज
पिथौरागढ़। जनपद में एक युवक को जीप स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ा। पुलिस के मुताबिक दो दिन पूर्व गंगोलीहाट के युवक ने सोशल साइट्स इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह जीप में स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने जीप को सीज किया है। साथ ही पुलिस ने युवक से माफीनामा लेकर भविष्य में स्टंट नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।
