पति, सास ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

रुड़की। ससुराल पक्ष ने दहेत उत्पीड़न में चाकू से हमला कर मिहला को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति, और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को केस की जांच सौंपी गई है। गंगनहर कोतवाली को पुरकाजी के धमात निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 23 जनवरी 2019 को नवीन कुमार से हुआ था। परिजनों ने शादी में लगभग तीस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में लगातार बीस लाख रुपये नगद की डिमांड कर रहा था। परिजनों के साथ ससुराल गई थी। इस बीच दहेज के लिए मना करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *