पॉलिटेक्निक भवन के निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर , घायल

चम्पावत। पॉलिटेक्निक भवन के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर दूसरे माले से गिर गया। जिसे अन्य मजदूरों ने तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भिलैया गांव, जिला बरेली, यूपी निवासी 18 वर्षीय मजदूर जयदेव पुत्र दीनदयाल टनकपुर पॉलिटेक्निक भवन के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। तभी दूसरे माले पर चढ़ने के दौरान मजदूर का पैर फिसलकर वह मुंह के बल नीचे गिर गया। जिससे मजदूर के नाक और मुंह में गंभीर चोट आ गई। डॉ़ आफताब आलम ने बताया कि मजदूर को गंभीर चोट के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *