बंदूक का छर्रा लगने से पांच साल की बच्ची घायल
रुडकी। घाड़ क्षेत्र के मसाई कला गांव के एक युवक ने घर के बाहर घूम रहे कुत्ते पर गोली चला दी। इससे पास में घूम रही पांच वर्षीय एक बच्ची भी घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। मसाई कला गांव में एक ग्रामीण ने 12 बोर की बंदूक से घर के सामने घूम रहे एक कुत्ते को गोली मार दी। इस दौरान पास में ही खेल रही पांच साल की सृष्टि छर्रा लगने से घायल हो गई। घायल को परिजन सीएचसी भगवानपुर लेकर आए। डॉक्टरों ने बच्ची को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।
