कंपनी ठेकेदार से नगदी लूटकर भाग रहे दो पकड़े
रुडकी। कंपनी के ठेकेदार से नगदी लूटकर भाग रहे एक किशोर और एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो युवक भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र सिसौना की एक फैक्ट्री में कार्यरत ठेकेदार दिनेश तिवारी को घर वापस लौटते समय बिजली घर के पास सुनसान जगह पर चार युवकों ने घेर लिया। युवकों ने ठेकेदार से मारपीट कर नगदी लूट ली। युवक जब भागने लगे तो ठेकेदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एक किशोर और एक युवक को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी भाग निकले। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
