शारदानाथ घाट का लोकार्पण अब 13 को

श्रीनगर गढ़वाल । शारदानाथ घाट का लोकार्पण अब 13 फरवरी को किया जाएगा। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमल्लभ नैथानी ने बताया पौड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के चलते अब 13 फरवरी को शारदानाथ घाट का लोकार्पण किया जाएगा। नवनिर्मित शारदानाथ घाट का लोकापर्ण चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। पूर्व में यह तिथि 12 फरवरी को निर्धारित थी।
मंगूस की प्रधान दीपिका डालिया, विनोद चमोली आदि ने कहा कि जल संस्थान की ओर से गांव में पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं कराई जा रही है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा ग्राम सभा मंगसू का पानी अन्य गांवों को दिया जा रहा है। कहा जब तक जल संस्थान के ईई व एसडीएम जनता के समक्ष नहीं आते हैं और पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कराते हैं तब तक अब वह मानने वाले नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो उन्हें अपने पानी के कनेक्शन कटवाने के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर अनूप डालिया, धनवीर सिंह राणा, आनंद लाल, बबलू जोशी, धन्नी लाल, सागर चंद्र, सुनीता महर, संगीता देवी, सुनीता राणा, अंजली राणा, आशा देवी, शुक्ला डंगवाल, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, राहुल किशोर, राजेश कुमार, गुड्डी देवी, शाकुंबरी, दिगंबर, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *