टीकाकरण कराने आए लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और फल वितरित किए

चम्पावत

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र बोहरा के नेतृत्व में जीआईसी में हुए कार्यक्रम में युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी साथ ही मास्क, सेनेटाइजर, फल और बोतलबंद पानी भेंट किया। केंद्र के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने बताया कि टीका लगाने के बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय, कुमाऊं सह संयोजक मोहन भट्ट, सूरज बोहरा, पीयूष जोशी, संजू चैधरी, दीपक राणा, अमरनाथ पटवा, सौरभ नयाल, जीवन कुमार, रमेश बिष्ट, विपिन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर लोहाघाट में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह पाटनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट और पाटन-पाटनी पंचायत घर में कोरोना टीका लगाने आए लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और फल वितरित किए। इस मौके पर हरेन्द्र अधिकारी, मनीष बोहरा, सचिन विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, संदीप गोस्वामी, कमल पाटनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *