अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का स्वागत किया

हरिद्वार। जय मां मिशन की परमाध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां के नेतृत्व में मिशन की साध्वियों जीवन ज्योति मां व पूजा ज्योति मां ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों को जीवन सदैव राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होता है। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज द्वारा स्थापित सेवा परंपरा का पालन करते हुए जय मां मिशन दीन दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची साधुता है। साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही शिष्य का कल्याण होता है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने जय मां मिशन की साध्वियों का स्वागत करते हुए कहा कि परमार्थ और सेवा सनातन धर्म की विशेषता है। संत समाज के सानिध्य में सनातन धर्म का पूरे विश्व में विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत कृष्णानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *