पुलिस अधिकारियों को बांटी दवाई

चम्पावत

होम्योपैथ विभाग ने पुलिस अधिकारियों को इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवा का वितरण किया। शुक्रवार को मोटर स्टेशन में कोविड कर्फ्यू की ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को विभागीय कर्मचारियों ने दवा के सेवन और कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई सोनू सिंह व पिंकी धामी, ज्योति प्रकाश, किसन सिंह, मनोज पंत, पूरन सिंह, तुलसी प्रसाद भट्ट, सुरजीत राणा समेत होम गार्ड के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *