ऐलोपैथिक अस्पताल कटापत्थर को कोविड टीकाकरण केन्द्र बनाने की मांग
विकासनगर
ग्राम पंचायत कटापत्थर के जन प्रतिनिधियों ने राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल कटापत्थर को कोविड टीकाकरण केन्द्र बनाने की मांग की है। इस सम्बंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाही का अनुरोध किया है। जन प्रतिनिधियों से बताया कि कटापत्थर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का केन्द्र है। इसके लिए यहां एक ऐलोपैथिक अस्पताल भी बनाया गया है। लेकिन, केन्द्र में स्टाफ की कमी के चलते अस्पताल का कोई लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा है। बताया कि यदि, वर्तमान समय में ऐलोपैथिक अस्पताल को कोविड टीकाकरण केन्द्र बना दिया जाए, तो स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल को टीकाकरण केन्द्र बनाने के साथ अस्पताल में पर्याप्त स्टॉफ तैनाती की मांग की है। पत्र भेजने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप चौहान, अर्जुन सिंह, अरविंद तोमर, प्रवीन आदि शामिल रहे।
