संक्रमित परिवारों को ही कंटेनमेंट जोन में शामिल करें

विकासनगर

लोक पंचायत जौनसार बावर संगठन के पदाधिकारियों की जीवनगढ़ कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें कोरोना संक्रमण से रोकथाम पर विचार विमर्श के साथ कंटेनमेंट जोन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। शुक्रवार दोपहर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस के बीच भाग लिया। वरिष्ठ सदस्य भारत चौहान ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पदाधिकारियों से सतर्कता बरतने और जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में संक्रमण बढऩे के चलते बनाये जा रहे कंटेनमेंट जोन में क्षेत्रवासियों की असुविधा का ध्यान रखने की मांग भी उठाई। कहा कि संक्रमण से पीडि़त परिवारों को ही कंटेनमेंट जोन में रखा जाए। इनके अतिरिक्त समस्त ग्रामीणों को जोन में शामिल किए जाने से उनके जरूरी काम काज प्रभावित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पशुओं के चारा आदि में सामने आ रही है। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा सामग्री वितरण पर भी विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि समिति क्षेत्र में कोविड पीडि़तों तक दवा, आक्सीजन आदि सामग्री पहुंचाने का काम भी करेगी। बैठक में श्रीचंद शर्मा, सतपाल चौहान, सुनील बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी, जवाहर सिंह राणा, प्रीतम सिंह, सुनील चौहान, गजेन्द्र जोशी, देव चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *