कोरोना योद्धाओं को बांटी सुरक्षा किट

विकासनगर

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और समाज सेवी डिम्पल सिंह की ओर से डाकपत्थर में कोरोना योद्धाओं को मास्क, सेनेटाइजर, पीपीपीई किट, ग्लब्स आदि कोरोना सुरक्षा सामग्री की किट बांटी गई। उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत पुलिस के जवानों, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों को किटें प्रदान कर कोरोनाकाल में उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर गुलफाम अहमद, सागर सिंह, रामपाल सिंह राठौर, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *