पछुवादून, जौनसार बावर में 246 मिले कोरोना संक्रमित

विकासनगर

पछुवादून, जौनसार बावर में हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के पार जा रहा है। हर रोज बढ़ रहे संक्रमितों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को पछुवादून, जौनसार बावर में कुल 246 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर की कोविड नोडल अधिकारी डा. विनीता सयाना ने बताया कि सहसपुर, सेलाकुई और प्रेमनगर में 121 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से अधिकांश लोग सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र से हैं। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर की सहायक नोडल अधिकारी रितु जोशी ने बताया कि शुक्रवार को 83 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हैं। वहीं, चकराता में 13, त्यूणी में नौ और कालसी में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर कोविड किट मुहैया कराई गई है। सीएचसी सहसपुर की नोडल अधिकारी डा. विनीता सयाना ने बताया कि गांवों में बढ़ रहा संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में दवाई, सेनेटाइजर बांटने के साथ ही जांच और टीकाकरण किया जा रहा है। सीएचसी चकराता के कोविड सर्विलांस अधिकारी संजय धस्माना ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में अभी तक चौदह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में अधिक मरीज मिल रहे हैं उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति जिला प्रशासन से की जा रही, जिससे संक्रमण के प्रसार पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *