पतरामपुर में गुलदार की धमक से दहशत

काशीपुर। फजलपुर के जंगल में गुलदार ने भेड़ को अपना निवाला बना लिया। वहीं, पतरामपुर क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। इधर, रेंजर ने मौके पर पहुंचकर ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
सोमवार को ग्राम पतरामपुर निवासी बलुआ फजलपुर के जंगल में अपनी भेड़ों को चरा रहा था। इसी बीच गुलदार उसकी भेड़ उठा ले गया। बलुआ के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ गुलदार का पीछा किया। लोगों को अपनी ओर आता देख गुलदार भेड़ को छोड़कर जंगल में भाग गया। हालांकि तब तक भेड़ की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *