रेडक्रॉस सोसासटी ने मरीजों को बांटे फल

काशीपुर। रेडकॉस सोसायटी ने स्थापना दिवस पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में करीब 90 मरीजों को फल बांटे। इस दौरान उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सोमवार को चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने सोसायटी के कार्यों पर प्रकाश डाला। संरक्षक जेपी अग्रवाल ने बताया सोसायटी पिछले 43 वर्षों से काशीपुर में अपनी सेवाएं दे रही है। कहा कि आगे भी सामाजिक कार्यों में सहयोग देती रहेगी। यहां वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव गुप्ता, सचिव अरूण पंत, संजय शर्मा, गंगा प्रसाद पंत, गौरव रस्तोगी, महेश कुमार, डॉ. जगदीश राणा, डॉ. अकील, एमए राहुल, वीरेंद्र, अरविंद सक्सेना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *