12 भट्ठी तोड़ 320 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
काशीपुर। आबकारी आयुक्त के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हजारों लीटर लाहन नष्ट कर 12 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
सोमवार को आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने बरखेड़ी, खाईखेड़ी, कनकपुर, रंपुरा नाला के किनारे अवैध शराब की 12 भट्ठियां तोड़ करीब 24 हजार लीटर लाहन नष्ट किया। साथ ही 320 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। टीम में बाजपुर के निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, प्रवर्तन दल निरीक्षक देवेंद्र कुमार, विकास रावत, नितिन कुमार, भुवन चंद्र चौसाली, संजीव कुमार रहे।
